Circular Motion | वृत्तीय गति
When an object moves along a circular path, its motion is called circular motion.
जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर चलती है, तो उसकी गति को वृत्तीय गति कहते हैं।
At every point on a circular path, the instantaneous direction of motion is along the tangent to the circle.
वृत्तीय पथ के प्रत्येक बिंदु पर गति की तात्कालिक दिशा उस बिंदु पर खींची गई स्पर्शरेखा की दिशा में होती है।
Centripetal Force | अभिकेन्द्रीय बल
The inward force required to keep an object moving along a circular path is called centripetal force.
किसी वस्तु को वृत्ताकार पथ पर बनाए रखने के लिए केंद्र की ओर लगने वाले बल को अभिकेन्द्रीय बल कहते हैं।
In the death-well motorcycle stunt, the rider presses against the wall while the wall provides the inward force needed for circular motion.
मौत के कुएँ में मोटरसाइकिल चलाते समय दीवार चालक को आवश्यक अंदर की ओर बल प्रदान करती है।
Centrifugal Force | अपकेन्द्रीय बल
Centrifugal force is described in a rotating reference frame as an apparent or pseudo force directed outward, opposite to the centripetal direction.
घूर्णनशील संदर्भ तंत्र में बाहर की ओर प्रतीत होने वाले छद्म बल को अपकेन्द्रीय बल कहते हैं। इसकी दिशा अभिकेन्द्रीय बल के विपरीत होती है।
Cream separators and centrifugal dryers work using centrifugal effects.
क्रीम सेपरेटर और सेंट्रीफ्यूगल ड्रायर अपकेन्द्रीय प्रभाव का उपयोग करते हैं।