Energy | ऊर्जा
Energy is the capacity of a body or system to do work. It is a scalar quantity and its SI unit is joule.
कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं। यह अदिश राशि है तथा इसकी SI इकाई जूल है।
Kinetic Energy | गतिज ऊर्जा
Kinetic energy is the energy possessed by a body because of its motion.
गति के कारण किसी वस्तु में विद्यमान ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं।
K = 1/2 mv², where m is mass and v is velocity.
K = 1/2 mv², जहाँ m द्रव्यमान तथा v वेग है।
Potential Energy | स्थितिज ऊर्जा
Potential energy is energy associated with the position or configuration of a body. Near Earth's surface, gravitational potential energy is U = mgh.
किसी वस्तु की स्थिति या विन्यास के कारण उसमें संचित ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा कहते हैं। पृथ्वी की सतह के निकट गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा U = mgh होती है।
Here m is mass, g is acceleration due to gravity and h is height.
यहाँ m द्रव्यमान, g गुरुत्वीय त्वरण और h ऊँचाई है।
Law of Conservation of Energy | ऊर्जा संरक्षण का नियम
The total energy of an isolated system remains constant. Energy can change from one form to another but cannot be created or destroyed.
एक पृथक तंत्र की कुल ऊर्जा स्थिर रहती है। ऊर्जा का एक रूप दूसरे रूप में बदल सकता है, पर इसे न उत्पन्न किया जा सकता है और न नष्ट किया जा सकता है।