Gravitation | गुरुत्वाकर्षण
Every mass in the universe attracts other masses through gravitational force. The gravitational attraction exerted by Earth on objects is commonly called gravity.
ब्रह्मांड की प्रत्येक द्रव्यमान वाली वस्तु दूसरी वस्तुओं को गुरुत्वाकर्षण बल से आकर्षित करती है। पृथ्वी द्वारा वस्तुओं पर लगाया गया गुरुत्वीय आकर्षण सामान्यतः गुरुत्व कहलाता है।
Acceleration Due to Gravity | गुरुत्वीय त्वरण
The acceleration produced in a freely falling body due to Earth's gravity is denoted by g. Near Earth's surface, g is approximately 9.8 m/s².
पृथ्वी के गुरुत्व के कारण स्वतंत्र रूप से गिरती वस्तु में उत्पन्न त्वरण को g से दर्शाते हैं। पृथ्वी की सतह के पास इसका मान लगभग 9.8 m/s² है।
- Acceleration due to gravity is independent of the mass of a freely falling body when air resistance is neglected.
- वायु प्रतिरोध की उपेक्षा करने पर गुरुत्वीय त्वरण वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता।
- g generally decreases with increasing altitude.
- ऊँचाई बढ़ने पर सामान्यतः g घटता है।
- g also decreases on going sufficiently below Earth's surface and becomes zero at the centre in the ideal spherical model.
- पृथ्वी के भीतर जाने पर भी g घटता है और आदर्श गोलाकार मॉडल में केंद्र पर शून्य होता है।
- g is greater near the poles than near the equator.
- g का मान ध्रुवों पर भूमध्य रेखा की अपेक्षा अधिक होता है।
- Earth's rotation contributes to the lower effective value of g near the equator.
- पृथ्वी का घूर्णन भूमध्य रेखा के पास प्रभावी g को कम करने में योगदान देता है।
Escape Velocity | पलायन वेग
Escape velocity is the minimum initial speed required for an object to escape a celestial body's gravitational influence without further propulsion, ignoring atmospheric resistance. For Earth it is about 11.2 km/s and for the Moon about 2.4 km/s.
पलायन वेग वह न्यूनतम प्रारंभिक वेग है जिससे कोई वस्तु बिना अतिरिक्त प्रणोदन के किसी खगोलीय पिंड के गुरुत्वीय प्रभाव से बाहर निकल सकती है। पृथ्वी के लिए यह लगभग 11.2 km/s और चंद्रमा के लिए लगभग 2.4 km/s है।
The Moon's surface gravity is approximately one-sixth of Earth's. Therefore, a person's weight on the Moon is approximately one-sixth of their weight on Earth, although mass remains unchanged.
चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी का लगभग 1/6 है। इसलिए चंद्रमा पर व्यक्ति का भार पृथ्वी के भार का लगभग 1/6 होता है, जबकि द्रव्यमान नहीं बदलता।