Work | कार्य
In physics, work is done when a force acting on a body produces displacement. The SI unit of work is joule (J).
भौतिकी में जब किसी वस्तु पर लगाया गया बल विस्थापन उत्पन्न करता है, तब कार्य किया जाता है। कार्य की SI इकाई जूल (J) है।
Formula: W = Fs cos θ
Here F is force, s is displacement and θ is the angle between force and displacement.
यहाँ F बल, s विस्थापन तथा θ बल और विस्थापन के बीच का कोण है।
- If θ > 90°, work is negative. / यदि θ > 90° हो तो कार्य ऋणात्मक होता है।
- If θ < 90°, work is positive. / यदि θ < 90° हो तो कार्य धनात्मक होता है।
- If θ = 90°, work is zero. / यदि θ = 90° हो तो कार्य शून्य होता है।
If a person carries a load horizontally at constant height, the force supporting the load is vertical while displacement is horizontal. Since θ = 90°, W = Fs cos 90° = 0.
यदि कोई व्यक्ति सिर पर भार रखकर क्षैतिज दिशा में चलता है, तो भार पर लगाया गया सहायक बल ऊर्ध्वाधर और विस्थापन क्षैतिज होता है। इसलिए दोनों के बीच कोण 90° होने के कारण किया गया यांत्रिक कार्य शून्य होता है।