Electric Charge | विद्युत आवेश
Electric charge is a fundamental property of matter responsible for electrical interactions. Charges can be positive or negative.
विद्युत आवेश पदार्थ का एक मूलभूत गुण है जो विद्युत पारस्परिक क्रियाओं के लिए जिम्मेदार है। आवेश धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।
Like charges repel and unlike charges attract.
समान आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित और असमान आवेश आकर्षित करते हैं।
The SI unit of electric charge is coulomb (C).
विद्युत आवेश की SI इकाई कूलॉम (C) है।
Conductors | चालक
Conductors allow electric charges to move relatively freely. Metals such as copper, silver, iron and aluminium are electrical conductors. Silver has the highest electrical conductivity among common metals.
चालकों में विद्युत आवेश अपेक्षाकृत आसानी से गति कर सकते हैं। ताँबा, चाँदी, लोहा और एल्युमिनियम चालक हैं। सामान्य धातुओं में चाँदी की विद्युत चालकता बहुत अधिक है।
Insulators | कुचालक
Insulators strongly restrict the motion of electric charges. Examples include rubber, glass, dry wood, paper and mica under ordinary conditions.
कुचालक विद्युत आवेशों की गति को बहुत सीमित करते हैं। सामान्य परिस्थितियों में रबर, काँच, सूखी लकड़ी, कागज और अभ्रक इसके उदाहरण हैं।